रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम ।जिले की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते भारी ट्रक, डंपर,सहित दो पहिया, चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । शनिवार को आरटीओ तथा यातायात विभाग ने की जिले की सड़को पर संयुक्त कार्यवाही, 80 चालानों से वसूले 28200 रुपए वसूल किए गए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/4/2023 दिन शनिवार को आरटीओ विभाग तथा यातायात विभाग
की संयुक्त टीमों के द्वारा पिपरिया मार्ग स्थित तवा नदी ब्रिज के पास बेरिकेट्स लगाकर सड़को पर राख उड़ा रहे डंपरो की जांच कर कारवाही की गई। इसी के साथ बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे 80 बाइक धारकों से 28200 हजार का चालानी कार्यवाही करते हुए आगे नियम विरुद्ध परिवहन करने पर वाहन जप्ती की चेतावनी दी गई । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान तथा यातायात डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा
ने बताया की बिना लाइसेंस तथा बिना वैध दस्तावेजों के मार्ग पर गाड़ी चलाने वालो पर आगामी दिनों में और अधिक कार्यवाही की जाएगी, इसीलिए बिना हेलमेट तथा बिना कागजातों के गाड़ियों का परिचालन न करें, जांच दल में आरटीओ निशा चौहान तथा यातायात डीएसपी एसके मिश्रा के साथ समस्त विभागीय दल शामिल रहें।
