महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन एवं आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में सक्रिय हुआ निगम अमला
कटनी महिलाओं को समाज में एक नई पहचान देने के लिए एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के आवेदन फार्म जमा करने नगर की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी निभाते हुए योजना का लाभ पाने शिविर स्थल मैं पहुंच रही है। इसके लिए नगर पालिक निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में आयोजित किए जा रहे है।आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया को नगर निगम द्वारा सरल बनाया गया है। योजना का लाभ अधिक से अधिक हर पात्र लाडली लक्ष्मी बहना को दिलाने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन एवं आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे के मार्गदर्शन में निगम कर्मचारियों द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। महिला हितग्राहियों द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचकर लाडली बहना योजना के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। शहर में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिला हितग्राहियों के फार्म भरे जा रहे हैं। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत योजना का कुशल क्रियान्वयन करने के लिए आयुक्त ने उपायुक्त पी के अहिरवार को नोडल अधिकारी बनाकर समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
