• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भारतीय जनता पार्टी ने 1185 बूथों पर मनाया स्थापना दिवस, विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा स्थापित हैं, यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण संभव हुआ है : माधवदास अग्रवाल

by Manish Gautam Chiefeditor
April 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी व्दारा जिले के 1185 बूथों पर पार्टी का 43वॉ स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया गया व वक्ताओं द्वारा पार्टी के इतिहास व रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया। सभी बूथों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथों पर दीवार लेखन का कार्य किया भी किया गया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल के ग्राम बांद्राभान के बूथ 119 पर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया नर्मदापुर मंडल के बूथ क्रं.103 पर उपस्थित होकर गणमान्य नागरिकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने पिपरिया नगर मंडल के बूथ क्रं. 124-125 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का मूल मंत्र ही संगठन का आधार है। जनसंघ के बाद 6 अप्रेल 1980 को अटल जी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई । 2 सांसदों से शुरू हुई भाजपा आज 303 सांसदों के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार चला रही है एवम पूरे विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण भाव व परिश्रम के कारण संभव हुआ है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में लोकतंत्र मजबूत हुआ है, इसी के चलते देश भी मजबूत हुआ है। आज ना सिर्फ देश की जनता अपितु समूचा विश्व भी भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है इसलिए हमारी जिम्मेदारी और बड़ी है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा को समर्पित हो, निरंतर आगे बढ़ती रहे, आज के इस पावन दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता का यही संकल्प होना चाहिए। इस अवसर पर जिले में निवासरत विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद पार्टी के जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित जिले के 1185 बूथों के अध्यक्षों ने अपने अपने बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया।

जिला कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण –

जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रातः 9 बजे बूथ अध्यक्ष राजेश रायकवार ने पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी का ध्वज फहराया एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना। इस दौरान हंस राय, प्रसन्ना हर्णे, लोकेश तिवारी, नपा अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, प्रशांत दीक्षित़, महेन्द्र यादव, सुनील राठौर, सागर शिवहरे, मुकेश नागर, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, घनेन्द्र राने, अर्पित मालवीय, मनीष परदेशी, राम सगर, अनुराग तिवारी, जयबाला निगम, गणेष यादव, रिषभ शुक्ला, बद्री केवट, राजू आसरे सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

भाजपा का स्थापना दिवस अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल अहिरवार के नेतृत्व मनाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d