• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया माखननगर का गौरव दिवस,गाजे बाजे के साथ निकाली विशाल रैली,विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, रंगोली सजाई,घरों के सामने दीपक जलाकर की आतिशबाजी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 4, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। हिन्दी के महान साहित्यकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्टकवि माखन लाल चतुर्वेदी की जन्म स्थली माखन नगर का गौरव दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को पूरे शहर में सुबह से ही उत्सवी माहौल रहा। साप्ताहिक बाजार का दिन होने से आसपास ग्रामीण अंचलों से भी हजारों लोग माखन नगर के गौरव दिवस कार्यक्रमों में शामिल हुए। पं माखन लाल चतुर्वेदी की प्रतिमा स्थल से गाजे बाजे के साथ विशाल रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ ही शहर के नागरिक अपने हाथों में माखन दादा के चित्र लेकर शामिल हुए। माखन दादा अमर रहे के जयघोष लगाए जा रहे थे।
पूरे शहर में सुबह से ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा के पास विशेष साज-सज्जा की गई। पुष्प की अभिलाषा नामक कविता लिखने वाले दादा माखन लाल चतुर्वेदी की जयंती पर क्षेत्र के तथा स्थानीय नागरिकों नेे पुष्प मालाएं अर्पित की। पूरे दिन प्रतिमा स्थल पर तांता लगा रहा। पूरे शहर में घर-घर का उत्सव मनाया गया। घर व प्रतिष्ठान को सजाया गया। गौरव दिवस को लेकर हर नागरिकों में एक अलग ही उमंग थी। बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों और महिलाओं के द्वारा गौरव दिवस की खुशी मनाई जा रही थी। शहर में अनेक स्थानों पर आतिशबाजी की गई। शाम के समय घरों और प्रतिष्ठानों के सामने दीपक जलाए गए। रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विधायक श्री विजयपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में शामिल हुए।

विशाल रैली में शामिल हुए लोग-

इस अवसर पर माखननगर के नागरिकों ने विशाल रैली निकाल कर उत्सव मनाया। जनअभियान परिषद के साथ ही रैली में विद्यार्थियों व्यापारियों, नागरिकों और महिलाओं के समूह शमिल हुए। बीते वर्ष मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामय उपस्थिति में गौरव दिवस की शुरूआत हुई थी। दूसरे वर्ष भी गौरव दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया।

जगमगाए दीपक,बनाई रंगोली की आतिशबाजी-

गौरव दिवस के अवसर पर माखननगर में दीपावली जैसा माहौल बन गया। सभी लोगों ने अपने घरों के सामने रांगोली बनाई गई। हर तरफ दीपक और विद्युत साज सज्जा से रंगोनी रोशनी जगमगाती रही। युवाओं और व्यापारियों के द्वारा अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों के सामने आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई गई।

ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम सभा-

माखननगर के गौरव दिवस के अवसर पर माखन नगर जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में भी माखन नगर का गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनेक पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण जन शामिल हुए।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित-

रात्रि में माखननगर के मंगलवारा दशहरा मैदान में देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवियों के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य रचनाओं के माध्यम से पं माखन लाल चतुर्वेदी को याद किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई जाएगी हनुमान जयंती, युवाओं ने नशा मुक्ति का भी लिया निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d