रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। संयुक्त माली सैनी सामाजिक कल्याण समिति द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ग्राम जासलपुर एवं नीमसाडिया में किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि 11 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव समारोह को लेकर एवं संयुक्त माली समाज के उत्थान हेतु लगातार नर्मदापुरम के आप पास के सभी गाँवो व शहरों में संपर्क कर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित्त आज नर्मदापुरम के ग्राम जासलपुर एवं नीमसाडिया में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी अंकित सैनी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से समिति के सचिव ब्रजमोहन सैनी, हरीश सैनी, गोविंदा सैनी, कपिल सैनी, आलोक सैनी, रमित सैनी, अनिल सैनी, ग्राम निमसाडिया से नितिन सैनी, नीलेश सैनी, लाल साहब सैनी, विमलेश सैनी, सतीश सैनी, बाबूलाल सैनी, रविशंकर सैनी, विनोद सैनी ग्राम जासलपुर से धर्मेन्द्र सैनी, लखन सैनी, दिलीप सैनी, धनराज सैनी, पीतम सैनी, जगदीश सैनी, महेंद्र सैनी, बृजकिशोर सैनी,रामस्वरूप सैनी, दयाशंकर सैनी, पन्नालाल सैनी एवं महिला शक्ति मे पूजा सैनी, ज्योति सैनी, रेखा सैनी, रत्ना सैनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
