रिपोर्टर नर्मदापुरम सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। ज़िले में अभी तक 190000 महिलाओं का समग्र में ईकेवाईसी किया गया है। ई केवाईसी पूर्ण सभी पात्र महिलाओं के आवेदन सर्वोच्च प्राथमिकता से भराएं जाए। जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां , स्व सहायता समूह की महिलाएं , योजना मित्र सीएम फैलोज़ लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बात कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित लाडली बहना योजना के संबंध में ईकेवाईसी एवं आवेदन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं l प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री एस एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ललित कुमार डेहरिया , जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस श्री संदीप चौरसिया, श्री दुर्गेश सोलंकी, सीएम फैलो श्री राजीव राजावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना का मैदानी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। योजना के संबंध में दीवार लेखन , नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां के माध्यम से योजना के लिए महत्वपूर्ण समग्र में ई केवाईसी, पात्रता आदि के संबंध में महिलाओं को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं के सदस्यों द्वारा योजना के आवेदन के लिए पंचायत एवं वार्डों में 30 अप्रैल तक आयोजित शिविरों में महिलाओं का मोबिलाइजेशन किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उनकी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय तकनीकी टीम से समन्वय कर उनका निराकरण कराएं। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार का दुष्प्रचार ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखें। शासन द्वारा योजना के संबंध में ईकेवाईसी और आवेदन भराएं जाने का कार्य पूरी तरह निशुल्क किया गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कियोस्क संचालको पर कार्यवाही भी की जाएगी।
ईकेवाईसी एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण-
योजना में ई केवाईसी एवं आवेदन भरने का कार्य पूरी तरह निशुल्क-
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में आवश्यक समग्र में ईकेवाईसी एवं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ऐप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस श्री चौरसिया एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक ई दक्ष केंद्र श्री दुर्गेश सोलंकी द्वारा विस्तार से जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाएं , प्रस्फुटन समितियां , स्व सहायता समूह की महिलाएं , योजना मित्र, सीएम फैलोज़ आदि को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उनकी योजना के संबंध में जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
