जानकारी देते हुए बता दे कि आज भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में टिमरनी क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। टिमरनी में पुराने शंकर मंदिर से भगवान राम की बड़ी मनमोहक झांकी नगर भ्रमण पर निकाली गई। यह झांकी नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में समापन किया गया। भगवान राम की झांकी का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें मुस्लिम समुदाय द्वारा भी मस्जिद के पास पुष्प वर्षा कर भगवान राम की झांकी का स्वागत किया। इसमें हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। भगवान श्री राम की झांकी में पुलिस बल भी मुस्तैद रहे।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट