रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वाधीनता के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा युवा नीति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जूडो कराटे एवं अन्य आत्म रक्षा संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जूडो कराटे का प्रशिक्षण तथा गुड- बेड टच की जानकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी कु. रोशनी राजपूत द्वारा दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा छात्राओं को इस तरह के प्रशिक्षण में भाग लेने और नवाचार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा आत्मरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के प्रभारी श्री मनोज कुमार प्रजापति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में डॉ. टी टी एक्का, डॉ. पदम शर्मा, रजनीकांत वर्मा, नीरज विश्वकर्मा, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. सतीश बालापुरे, डॉ. अनुराग सोनी सहित सभी प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रहीं ।
