रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा 26 मार्च को प्रदेश की राजधानी भोपाल आएगें। श्री नड्डा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन करेंगे। वहीं सुबह ग्यारह बजे कार्यक्रम स्थल लाल परेड मैदान में बूथ अध्यक्षों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुनेंगे तत्पश्चात नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने बताया कि रविवार को जिले के 1185 बूथों से बूथ अध्यक्ष भोपाल जाएंगे साथ ही प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त अपेक्षित श्रेणी के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री अग्रवाल ने जिले के सभी अपेक्षित सदस्यो से भोपाल पहुंचने का आव्हान किया है। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि नर्मदापुरम नगर मंडल एवं नर्मदापुर मंडल के अपेक्षित कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होकर भोपाल की ओर रवाना होंगे।
