श्री राम कुशवाहा
प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन,उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत शनिवार से आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लाड़ली बहना योजना के तहत ऑॅनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। इसी क्रम में टिमरनी शहर के वार्ड क्रमांक 8 में टिमरनी विधायक श्री संजय शाह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आवेदन भरने की प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक श्री शाह ने उपस्थित बहनों को लाड़ली बहना योजना से संबंधी मुख्य बातों के बारे में बताया। उन्होने इस दौरान शासन द्वारा संचालित अन्य लाभाकारी योजनाओं के बारे में भी सभी बहनों को बताया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री राज कौशल, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राहुल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित
