महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह धाकरे एवं एम आई सी सदस्य एवं विभागीय अध्यक्ष श्री संतोष शुक्ला की उपस्थिति में किया चाका से बस स्टैंड तक 3 करोड 30 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया अधिकारियों को दिए निर्देश गुणवत्ता से नहीं होना चाहिए खिलवाड़
कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा लगातार शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाते हुए शहर में अनेकों विकास कार्यों की सौगात देते हुए कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को चाका हनुमान मंदिर से बस स्टैंड तक 3 करोड 30 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला श्रीमती बीना बैनर्जी आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे की उपस्थित में निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी नहीं होना चाहिए। हमारे द्वारा समय.समय पर शहर विकास के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। महापौर श्रीमती सूरी ने आम जनता से चर्चा करते हुए कहा कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखना एवं उसको परखना आम जनमानस की भी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहायक यंत्री सुनील सिंह पवन श्रीवास्तव सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
