• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शासकीय उचित मूल्य दुकान धरवारा में अनियमितता बरतने पर समिति प्रबंधक और विक्रेता के विरुद्ध स्लीमनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
March 22, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर अवि प्रसाद के सख्त रुख और निर्देश के बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी

कटनी ( 22 मार्च )- शासकीय उचित मूल्य दुकान धरवारा मे अनियमितता बरतने पर बुधवार को पुलिस थाना स्लीमनाबाद सेवा सहकारी समिति धरवारा के प्रबंधक रमेश कुमार पाण्डेय और विक्रेता योगेश पांडे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। श्री प्रसाद ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दे रखा है, कि गरीबों के खाद्यान्न एवं राशन को खुर्द-बुर्द करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। कलेक्टर के इसी निर्देश के बाद कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पियूष कुमार शुक्ला और प्रमोद कुमार मिश्रा ने शासकीय उचित मूल्य दुकान धरवारा की जांच की थी।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष कुमार शुक्ला को जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान धरवारा के विक्रेता योगेश पांडे और प्रबंधक रमेश कुमार पाण्डेय की सांठगांठ से कई अनियमितताओं का पता लगा। यहां विक्रेता के द्वारा पीओएस मशीन के अनुसार निर्धारित स्टॉक दुकान में न रखकर उसे खुर्द-बुर्द किया गया। जिसके कारण जांच में 74.13 क्विंटल गेहूं तथा 352.38 क्विंटल चावल कम पाया गया। इस प्रकार कम पाए गए गेहूं की बाजार भाव से कीमत 1 लाख 63 हजार 86 रुपए और कम पाए गए चावल की बाजार भाव से कीमत 7 लाख 75 हजार 236रुपये होती है। गेहूं और चावल दोनों की कीमत मिलाकर प्रबंधक एवं विक्रेता योगेश पांडे द्वारा 9 लाख 38 हजार 322 रुपए मूल्य का राशन खुर्द-बुर्द किया गया।

जांच के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शुक्ला को शासकीय उचित मूल्य दुकान धरवारा से संबद्ध 537 हितग्राहियों मे से 483 हितग्राहियों को जनवरी 2023 तथा 91 हितग्राहियों को फरवरी 2023 का खाद्यान्न नहीं वितरित किया जाना पाया गया। साथ ही नियमित दुकान नहीं खोलने और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद भी राशन प्रदान नहीं करने की जानकारी जांच में पता चली।
इसके अलावा विक्रेता योगेश पांडे द्वारा दुकान से संबद्ध हितग्राहियों में से केवल 23 प्रतिशत हितग्राहियों की ईकेवाईसी तथा 16 फ़ीसदी की ही मोबाइल सीडिंग की गई, जो अत्यंत कम है।
समिति प्रबंधक रमेश कुमार पांडे और विक्रेता योगेश पांडे की मिलीभगत से की गई इस अनियमितता पर एसडीएम बहोरीबंद के निर्देश पर बुधवार को पुलिस थाना स्लीमनाबाद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इन सब लापरवाहियों के मद्देनजर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

विद्युत बिजली बिल 1813 उपभोक्ताओं की बकाया राशि 1.29 करोड़ वसूलने हेतु उन्हे कुर्की नोटिस जारी किए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d