• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला मुख्यालय पर रविशंकर नगर आदमगढ़ कॉलोनीवासी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सीएम हेल्पलाइन सहित जनसुनवाई में लगा रहे गुहार, नगर पालिका ने नोटिस देकर कर्तव्यों की है इतिश्री

by Manish Gautam Chiefeditor
March 22, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम । संभाग मुख्यालय पर बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियों के साथ ही वैध कालोनियां भी निर्मित है। इसी तरह अन्य कॉलोनियों का निर्माण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है। कृषि भूमियों पर कॉलोनियों का भी निर्माण हो रहा है। निरंतर अखबारों और होर्डिंग्स में नवनिर्मित अथवा निर्माणाधीन कॉलोनियों के लुभावने विज्ञापन सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी निर्माण के प्रचारित हो रहे हैं। जिनमें अपनी गाढ़े खून पसीने की कमाई लोग बेहतर सुविधा के लिए इन कॉलोनियों में आशियाना बना रहे हैं,

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230322-WA0049.mp4

जमीन ले रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या तब जिला प्रशासन के लिए उत्पन्न होती हैं जब कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कॉलोनीवासी कलेक्टर तक अपनी गुहार लगाते हैं। तब कालोनियों में बिल्डरों द्वारा किस प्रकार उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया गया है ऐसे मामले सामने आते हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के सामने निरंतर आदमगढ़ में कॉलोनाइजर देवदत्त तिवारी द्वारा निर्मित रविशंकर नगर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों की शिकायत पहुंच रही हैं। वॉर्ड क्रमांक 19 आदमगढ़ में स्थित रविशंकर नगर निवासी देवीप्रसाद मेहर सहित अन्य कलोनी वासियों ने कलेक्टर को शिकायत कर अवगत कराया है कि उनका परिवार विगत आठ 10 वर्षों से रवि शंकर नगर कॉलोनी में निवास कर रहा है यहां पर सड़क, जल निकास, नाली एवं विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। हमें आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में भी कई बार हम निवेदन कर चुके हैं परंतु आज तक कोई भी सुविधाएं नहीं मिल सकी है हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अवगत हो कि उक्त कॉलोनी को लेकर निरंतर सीएम हेल्पलाइन सहित जनसुनवाई में वर्ष 2018 से शिकायत पहुंच रही है। उसके बावजूद नगरपालिका के जवाबदार रसूखदार कॉलोनाइजर देवदत्त तिवारी को नोटिस देकर कर्तव्य की इतिश्री कर रहे हैं। नोटिस में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अभी तक उक्त कॉलोनी नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं होने से कॉलोनी की समस्याओं का निराकरण कॉलोनाइजर को ही करना है। और यह कृत्य नगरपालिका अधिनियम के विरुद्ध है। कॉलोनी की समस्याओं का निराकरण ना करने की स्थिति में कॉलोनाइजर के विरोध वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी जा चुकी है। अब देखना हैं कि रविशंकर नगर कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाओं से जिला प्रशासन के द्वारा कब तक उक्त कालोनाइजर से सुविधा मुहैया कराई जाएगी। कॉलोनी वासियों को आशा है कि उनकी उक्त समस्याओं को जनसुनवाई में गुहार लगाने से निराकरण हो सकेगा। और उन्हे जल्दी मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बड़ा हादसा होने से टला...! बागरा तवा स्टेशन के पास मालगाड़ी के दूसरे ट्रैक पर जाने , 3 घंटे बंद रहा रेल यातायात, जनशताब्दी सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रोका गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d