सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा। सिवनीमालवा में शिक्षा के मंदिर में फेयरवेल पार्टी के नाम पर अशलील फिल्मी गानों पर अमर्यादित नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है,आरोप है कि फेयरवेल के नाम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की जगह फ़ूहड़ फिल्मी गानों पर अश्लील नृत्य कराया गया । कॉलेज प्रबंधन उपस्थित होने के बावजूद ऐसा कार्यक्रम कैसे हो गया? को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं , इसके लिए दोषी कौन है?कॉलेज प्राचार्य तो पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं कि उनकी जानकारी में यह घटना नहीं है।
जबकि सूत्रों की मानें तो प्राचार्य सहित अन्य प्राध्यापक भी वहां कार्यक्रम में मौजूद रहे हैं। यह घटना शनिवार को सिवनीमालवा के शासकीय कुसुम महाविद्यालय में फ्रेशर्स फेयरवेल पार्टी में छात्राओ द्वारा फूहड़ फिल्मी गीतों पर किए गए नृत्य को लेकर बताई जा रही है। जिससे एक बार फ़िर शिक्षा के मंदिर के वातावरण पर सवाल खड़े कर किए हैं। फ्रेशर्स फेयरवेल पार्टी में हुए इस अमर्यादित बोल वाले गीत पर किया नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है , बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाए, कमर लचकाए तो लाखों गिर जाय, देशी गर्ल , तेरी आंखों का ये काजल, परम सुंदरी ….जैसे अश्लील गानों पर कॉलेज फ्रेशर्स फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाए। सीनियर स्टूडेंट्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम किया गया है। छात्रा ने जब अमर्यादित बोल वाले गाने पर डांस किया तो लगातार तालियां बजती रहीं। और शोरगुल,हुल्लारबाजी भी जमकर किया गया।
सूत्रो की माने तो वहां बैठे लड़के अश्लील भद्दे कमेंट भी करते नजर आए। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक भी तालियां बजाते रहे। संस्था प्राचार्य राजेश रघुवंशी ने कहा कि मुझे कुछ भी नहीं पता है। मैं कुछ नहीं बता पाऊंगा। ऐसा कुछ हुआ है तो जानकारी लेता हूं।
