• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, August 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत ने की 3 करोड़ से अधिक की कार्य योजना मंजूर

by Manish Gautam Chiefeditor
March 17, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
अधोसंरचना ,स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था मद से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगेंगे पंख*
*सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर सदन में अवगत कराएं – श्रीमती मेहरा*
*लाडली बहना योजना के सुचारू क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधि निभाएंगे सक्रिय भागीदारी*
कटनी (17 मार्च)- शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा की अध्यक्षता, उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा,सदस्यगण एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत की मौजूदगी में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई।  बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए विषयों पर पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने से हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्योग, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास ,वन, आदिम जाति कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, लोक निर्माण एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सदन में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विभागीय कृत कार्यवाहीयों से अवगत कराया। इस दौरान जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता मेहरा ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सदन में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करें और सदन में अवगत कराएं। उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गौंटिया, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रेमलाल केवट, कविता राय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की बेहतर निगरानी एवं क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों से चर्चा की गई, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सदस्यों की चर्चा से सहमत होते हुए अधिकारियों से जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,लोक निर्माण, आदिम जाति कल्याण, नागरिक आपूर्ति निगम, शिक्षा और विद्युत विभाग के जिलाधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओ, स्वीकृत प्रगतिरत, अपूर्ण कार्यों के संबंध में सदन को विस्तार से जानकारी एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस दौरान जल जीवन मिशन, नल जल योजनाओ, हैंड पंप सुधार,  छात्रों हेतु साइकिल, गणवेश, खाद एवं बीज आपूर्ति, राशन वितरण आदि के संबंध में चर्चा हुई
3 करोड़ से अधिक की कार्य योजना मंजूर*
जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन की मंशा और निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में 15वें वित्त आयोग योजना अंतर्गत प्राथमिकता के अनुसार अधोसंरचना मद से 40 प्रतिशत, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था मद से 30- 30 प्रतिशत राशि की 328 लाख 20 हजार रुपए की कार्य योजना सदस्यों, जनपद और ग्राम पंचायतों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सम्मिलित की जाकर प्रस्तावित की जा रही है। सीईओ ने कहा कि वर्ष 2022- 23 हेतु प्रस्तावित कार्य योजना में अधोसंरचना मद से ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान, यात्री प्रतीक्षालय, सामुदायिक भवन,ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी भवन बाउंड्री वाल, शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, कर्मचारी आवास आदि के विकास कार्य हो सकेंगे, वहीं स्वच्छता संबंधी मद से नाली, चेक डैम ,अतिरिक्त शौचालय , पेशाब घर, स्टॉपडेम निर्माण, तालाब घाट भवनों की साफ-सफाई तथा ग्राम पंचायतों में कचरा गाड़ी की उपलब्धता संबंधी कार्य हो सकेंगे। इसी प्रकार पेयजल संबंधी कार्यों में नल जल योजना, बावली जीर्णोद्धार, नदी गहरीकरण, नल जल योजना विस्तारीकरण ,पशु होदी निर्माण, सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था पाइपलाइन कार्य तालाब और कूप मरम्मत जल संरचनाओं का सुधार कार्य तालाबों की स्वच्छता सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण तथा जिले में आवश्यकतानुसार नलकूप खनन के कार्य हो सकेंगे। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण एवं विकास कार्यों को पंख लगेंगे और लोक कल्याण हो सकेगा।  प्रस्तावित कार्य योजना को सदन ने एकमतेन होकर ध्वनि मत से अनुमोदित किया और मिलजुल के समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने की बात कही। बैठक में रीना लोधी, रघुराज सिंह, संगीता देवी, सुश्री प्रिया, विधायक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ एवं बहोरीबंद उदयराज सिंह, एवं जय रत्नम एवम् जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सुनीता दुबे, रीठी अर्पित अनुरोध अवस्थी एवं विजयराघवगढ़ से सुधा कोल एवं विभिन्न  अधिकारियों  की उपस्थिति रही।
लाडली बहना योजना*
राज्य सरकार के निर्देशों के अनुक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार एवं पात्र महिला हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराए जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह द्वारा लाडली बहना योजना के बेहतर क्रियान्वयन पात्रता के मापदंडों एवं निर्धारित समय सीमा के संबंध में आयोजित बैठक में विस्तार से जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा लाडली बहना योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आश्वस्त कराया गया कि हम सभी भागीदारी और निगरानी करते हुए अपने स्तर पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे, ताकि कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित नहीं रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नपा भिंड में रात्रिकालीन सफाई कर्मचारियों को 3 माह से नहीं मिला वेतन, यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d