सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । नर्मदापुरम की पूर्व नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति कर दुगना करने उपरांत वर्तमान नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई कर प्रस्तावित करने के कारण सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा उक्त प्रस्ताव को स्थगित करने हेतु ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव को सौपा गया। इसके साथ ही नगर की अन्य समस्याओं से नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया गया। जिसमें कचरा वाहन ,स्ट्रीट लाइट, एवं नालियों की सफाई के विषय में भी अवगत कराया गया। संस्था के संरक्षक केएस राजपूत, अध्यक्ष अध्यक्ष अरुण दीक्षित के साथ अशोक दीबोलिया, मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली, केके शर्मा, भागचंद बर्गले ,प्रदीप द्विवेदी, रामेश्वर पटेल, रमेश गोप्लानी, संजय दुबे ,अशोक द्विवेदी, आशीष तिवारी, सुभाष मालवी, एस विसरिया ,गोविंद नीले, रामचरण सहित समस्त सदस्य उपस्थित हुए।
