कटनी (17 मार्च) – आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार (स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर अवि प्रसाद ने जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में रैगिंग रोकने हेतु एंटी रैगिंग सैल का गठन किया जाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा हेतु गठित एंटी रैगिंग सैल मे मनीष शुक्ला तहसीलदार बड़वारा, अनिल झामनानी बी.एम.ओ. बड़वारा, रजनीश सोनी शासकीय अधिवक्ता कटनी, प्रकाश कुमार ठाकुर उप प्राचार्य, बी.पी. शुक्ला सीनियर टीचर श्रीमती रेनुका भारद्वाज सीनियर टीचर, कविता श्रीवास्तव काउन्सलर, पुष्पेन्द्र पटेरिया पी.टी.ए. प्रतिनिधि और चेतना राय पी.टी.ए. प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
विदित हो की विगत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कई गंभीर अनियमितता और अव्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति अवि प्रसाद द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में कई गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के व्याप्त होने की शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद को प्राप्त हुई थी।

