कटनी बड़वारा तहसील के ग्राम रोहनिया के धार्मिक स्थल कुडि़या घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रबल संभावना के मद्देनजर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा गुरुवार को स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने स्थल के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए इस क्षेत्र को जिले के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सीईओ जनपद पंचायत बड़वारा को कुडि़या घाट की मरम्मत, रेलिंग, चैनलिंग, फिनिशिंग, कंपाउंड वॉल निर्माण, सीढ़ी मरम्मत और नव सीढ़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य के लिए प्रस्ताव ग्राम सभा एवं जनपद पंचायत के माध्यम से पारित कर स्वीकृति हेतु शासन की ओर भेजने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए। इस दौरान ग्रामवासियों सहित एम. पी. टूरिज्म के अधिकारियों की भी उपस्थिति थी।
