रहटगांव के करीबी ग्राम नजरपुरा में आज से 9 दिवसीय गणगौर उत्सव की धूम शुरू हुई ।जानकारी देते बता दे कि आज सेवा मां गवरनीयो के साथ ग्रामीण जन ढोल धमाके के साथ नाचते गाते हुए खड़े लेने पहुंचे। इसके साथ ही आज से नौ दिवसीय गणगौर उत्सव प्रारंभ हुआ प्रतिदिन रात्रि के समय दूर-दूर से गणगौर भजन मंडली ग्राम नजरपुरा में आकर अपनी प्रस्तुति देंगी । वही दिन के समय में महिलाओं द्वारा ग्राम के करीब आम के पेड़ के नीचे पाती खेलने जाएंगी। यह उत्सव नौ दिन तक चलता है।
इस त्यौहार में सेवा मां के द्वारा जवारे भूल जाते हैं और गवरनी और सेवा मां इनकी 9 दिन तक पूजा-अर्चना करती है। वही आठवें दिन धनिया राजा और रंनु बाई के मनमोहक मुरत सजाई जाती है।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
