• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

गर्मियों में पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन किया  नल जल योजनाओं के कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय पर पूर्ण करें कोई भी पात्र दिव्यांग शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास
सड़क निर्माण कार्य में लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करे

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश नर्मदापुरम कमिश्नर श्री श्रीमन शुक्ला ने सभी निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के संभागीय एवं जिला अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर श्री शुक्ला ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सामाजिक न्याय, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओ की समीक्षा की।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत संचालित नल जल योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर उन्होंने अधीक्षण यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि नल जल योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य को पूर्ण करने में प्रगति लाए। आंगनवाडी और शालाओं के नल जल योजनाओं के कार्य भी तेजी से पूर्ण किए जाए। गुणवत्ता को लेकर प्राप्त होने वाली शिकायतो की जांच कर उनमें सुधार कार्य किया जाए। सड़क रेस्टोरेशन के कार्य भी शीघ्र पूरा करें। उन्होंने नल जल योजनाओं के संचालन के लिए स्व सहायता समूह को हैंड ओवर किए जाने के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक प्रति सप्ताह आयोजित की जाए। जिनमें महत्वपूर्ण मुद्दों को फ्लैग कर उनका निराकरण करवाएं।

कमिश्नर श्री शुक्ला ने गर्मियों को ध्यान में रखते हुए संभाग के तीनों जिले में पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी नल जल योजनाओं और हैंड पम्पस को शीघ्र चालू करवाएं। हैंड पम्प सुधार कार्य करने वाली मोबाइल टीम तत्परता से कार्य करें।

कमिश्नर श्री शुक्ला ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत बैतूल, मुलताई, हरदा एवं नर्मदपुरम में विभिन्न योजनाओ में स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को निर्धारीत समय पर पूर्ण करने के निर्देश सभी ई आरईएस को दिए। उन्होंने कहा कि अप्रारम्भ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराएं। मरम्मत में प्राप्त राशी का सदुपयोग करें। उन्होंने मुल्ताई के कार्यपालन यंत्री आरईएस को बैठक में बिना कारण के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आर्थिक सहायता के संबंध में कमिश्नर श्री शुक्ला द्वारा समीक्षा कर निर्देशित किया कि कोई भी पात्र दिव्यांग शासन की योजना के लाभ से वंचित ना रहे। शिविरों में चयनित किए गए दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराएं।

कमिश्नर के शुक्ला ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत कार्यो की विस्तार से समीक्षा कर लंबित सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता ना करे।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें
कमिश्नर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण करें। शिकायत नॉन अटेंड न रहे यह सुनिश्चित की जाए। लंबित शिकायतो का भी प्राथमिकता से निराकरण कराएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर सहित उक्त विभागों के संभागीय एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में ’’मोटा अनाज सेहत का आधार’’ विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d