कटनी। कम लागत तकनीकी के अंतर्गत टपक सिंचाई पद्धति से 80 से 90% पानी की बचत खरपतवार एवं कीट तथा रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई प्लास्टिक मल्चिंग के लिए मृदा सूर्यीककरण तकनीक से सब्जी की नर्सरी डालने से पूर्व गर्मी में 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक तापक्रम पर खेत में सिंचाई कर पारदर्शी पॉलिथीन से 5 से 6 सप्ताह तक ढककर रखने से फफूंद विभिन्न खरपतवार एवं मृदा जनित सूक्ष्म जीवाणुओं परजीवियों एवं सूत्रक्रमि का नियंत्रण होता है कवर फसलों का उपयोग खरपतवारो को दबाने मिट्टी के कटाव का प्रबंधन करने मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार कीट एवं रोग नियंत्रण के विषय में बतलाया गया। विभिन्न मिट्टियों के प्रकार के अंतर्गत जालौढ दोमट काली लाल पीली लेट राइट पर्वतीय शुष्क एवं मरुस्थलीय छारीय मिट्टी पीत मिट्टी जंगली व पर्वतीय मिट्टियों की जानकारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय विजय राघवगढ मैं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत प्राचार्या डॉ सुषमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ एके सिंह एवं सुमन पुरवार के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
