• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर ने किया खेतों का अवलोकन

गोटेगांव में प्राकृतिक खेती पाठशाला आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
March 15, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नरसिंहपुर, 14 मार्च 2023. प्रगतिशील कृषक श्री कृष्‍णपाल सिंह लोधी ग्राम चिरचिटा विकासखण्‍ड गोटेगांव में प्राकृतिक खेती पाठशाला एवं गन्‍ने की नई अंतरवर्तीय खेती विषय पर कृषक प्रशिक्षण एवं फील्‍ड डे (प्रक्षेत्र दिवस) का आयोजन कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना की उपस्थिति में किया गया ।

      प्राकृतिक खेती करने वाले जिले के कृषक श्री कृष्‍णपाल द्वारा प्राकृतिक खेती एवं नई अंतरवर्तीय खेती जिसमें गन्‍ने की पत्तियों में आग लगाने की मजबूरी नहीं होती है और गन्‍ने की नोरपा, जडी एवं मडी तीनों फसलों में, तीनों सीजन (रबी, जायद एवं खरीफ) अंतरवर्तीय खेती संभव है। प्राकृतिक खेती एवं गन्‍ने की नई अंतरवर्तीय खेती के संबंध में कलेक्‍टर द्वारा जिले के किसानों को संबोधित करते हुए आव्‍हान किया कि जिले के सभी कृषक कम से कम 01 एकड में प्राकृतिक खेती कर जहर मुक्‍त अनाज, जिसका स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा होता है का उत्‍पादन करें, क्‍योंकि देश-विदेश में प्राकृतिक खेती/जैविक खेती से उत्‍पादित अनाज की मांग बढ रही है और ऐसे अनाज का ज्‍यादा मूल्‍य देने के लिए भी देश-विदेश के लोग तैयार है।

प्राकृतिक खेती एवं गन्‍ने की नई अंतरवर्तीय खेती के संबंध में उप संचालक कृषि डॉ. आर.एन. पटेल, कृषि विज्ञान केन्‍द्र के वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा एवं प्रगतिशील कृषक श्री कृष्‍णपाल द्वारा कृषकों को विस्‍तृत जानकारी दी गई। तदोपरांत सभी किसानों ने कृषक श्री कृष्‍णपाल पटेल के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया, जिनके द्वारा बेन्‍चूरी का प्रयोग करके स्प्रिकंलर के द्वारा जीवामृत का छिडकाव का प्रयोगिक रूप से अवलोकन कराया। घनजीवामृत एवं जैविक कीटनाशक बनाने का तरीका भी बताया गया। कृषक द्वारा 5 फिट के अंतराल पर गन्‍ने की 2 लाईन के बीच में गन्‍ने की पत्तियों का आच्‍छादन किया गया है तथा 10 फिट में अंतरवर्तीय फसलें जैसे- गेहूं, चना, आलू, धनिया एवं मूंग आदि की फसलें लगाई गई है। सभी किसानों ने इस तकनीकी को बहुत सराहा एवं गन्‍ने की इस नई पद्धति से अंतरवर्तीय खेती को अपनाने में सहमति जताई साथ ही 1 एकड में प्राकृतिक खेती करने  की बात की।

      कार्यक्रम में जिले के कृषि विभाग के सभी अधिकारी एवं जिले के सभी विकासखण्‍डों से लगभग 150 प्रगतिशील कृषक/गन्‍ना उत्‍पादक कृषक उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बोरवेल में गिरे बालक के रेस्क्यू जारी पोकलेन मशीन का काम पूरा हो गया है अब एनडीआरएफ की टीम के द्वारा सुरंग बनाने का कार्य शुरू हुआ VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d