सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम/छिंदवाड़ा /भोपाल । प्रदेश के कृषि मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल सोमवार 13 मार्च को छिंदवाड़ा प्रवास पर थे। जहा पहले वे बराती बने और बाद में कन्या पक्ष की ओर से घराती बने। वे छिंदवाड़ा जिले के इंनर ग्राउंड दानियलसन कॉलेज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना सम्मेलन में शामिल हुए।इस विवाह निकाह सम्मेलन में अनुसूचित जनजाति के 938 , अनुसूचित जाति के 152, अन्य पिछड़ा वर्ग के 229, सामान्य वर्ग के 15 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 11 हजार राशि का शगुन चेक के साथ 38 हजार रुपए की घर गृहस्थी बसाने के सामान के साथ मंगलसूत्र, पायल,चांदी की
बिछिया शामिल है , सरकार की ओर से मंत्री पटेल ने सभी जोड़ों को प्रदान किए और नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कृषि मंत्री कमल पटेल सबसे पहले बारात में शामिल हुए। उसके बाद सरकार की ओर से मायरा पक्ष निभाते हुए घराती बने और कन्यादान किया। इस विशाल आयोजन में 1334 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 1308 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज, 12 जोड़ों का मुस्लिम पद्धति (निकाह) और 16 जोड़ों का बौद्ध धर्म पद्धति से विवाह किया गया। इस विवाह सम्मेलन में एक खास बात यह रही जहा सर्वधर्म समभाव की भावना को दर्शाने के साथ दिव्यांग और कल्याण विवाह (विधवाओं का पुनर्विवाह) करवा कर सरकार की ओर से जागृत समाज का जागृत सरकार होने का संदेश दिया है।
