सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के नेतृत्व में निरंतर प्रदेश में अजामो मोर्चा सहित संगठन को मजबूती प्रदान की जा रही है। पार्टी के प्रति कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्ति प्रदान कर संगठन के प्रति दायित्व सौंपा जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में 7 मार्च 2023 में हुई बैठक के निर्णय के अनुसार प्रदेश अनूसूचित जाति मोर्चा में कई नई नियुक्तियां की गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर विक्रम गोंदिया, बलराज सोनकर की नियुक्ति की गई है। इसी प्रकार प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर भोपाल के कर्मठ कार्यकर्ता एवं प्रदेश भाजपा अनुसूचित
जाति मोर्चा सह कोषाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी दीपक कुमार की नियुक्ति की गई है। आपको बता दे कि प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार की इस नियुक्ति को लेकर प्रदेश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। और उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा अजामों प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव जी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती जी एवं अजामो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मोहिनी शाक्यवार जी , सीमा केथवास जी, अनिल आर्य जी, हेमन्त भन्नरवार जी , अभिषेक आर्य जी सहित सभी भाजपा मोर्चा व कार्यकर्ताओ ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
