सिवनी विधायक दिनेश राय की मुख्य अतिथि में रविवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला महोत्सव व रँगपंचमी महोत्सव का आयोजन प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह सांझा चूल्हा रसोईया महासंघ मध्य प्रदेश जिला सिवनी मप्र के तत्वाधान में आज जनपद पंचायत सिवनी में जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता चौहान एवं संयोजक श्रीमती सुनीता सनोडिया के नेतृत्व व जन समस्या निवारण संस्थान की जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया की अध्यक्षता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा चंदेल जी व जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोस्ट श्रीमती योगिता सनोडिया जी की मुख्य आथित्य में किया गया। जिसमें जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं व उत्क्रष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया । व उपस्थित अतिथियों द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण हेतु अपने अपने उद्बोधन में अपने विचार रखें मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम में जन समस्या निवारण संस्थान की जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डेहरिया जिला सचिव श्रीमती रेखा डेहरिया उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी संयोजक श्रीमती यशोदा डेहरिया महामंत्री श्रीमती अमृता दुबे वार्ड अध्यक्ष श्रीमती अनीता प्रजापति चिकित्सा प्रकोस्ट श्रीमती अर्चना सोनी श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा श्रीमती शिवानी चौहान श्रीमती उमा शिव प्रसाद श्रीमती रुक्मणि गोस्वामी, शिल्पी श्रीवास, अनुराधा मात्रे, नान बाई, सबरा खान , मेम्बती की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती योगिता सनोडिया श्रीमती रुपाली टेम्भरे श्रीमती नीलम विश्वकर्मा श्रीमती शारदा कश्यप की मुख्य रूप से उपस्थिति रही आज जन समस्या निवारण संस्थान के कार्यों से प्रभावित होकर जिले की सक्रिय महिला सदस्यों ने जन समस्या निवारण में अपनी सदस्यता ग्रहण की जिसमें श्रीमती आशा चंदेल श्रीमती सरिता चौहान श्रीमती सुनीता सनोडिया श्रीमती रुपाली टेम्भरे श्रीमती योगिता सनोडिया श्रीमती शारदा कश्यप ने जन समस्या निवारण संस्थान नियुक्ति ली व आज के कार्यक्रम में स्व सहायता समूह सांझा चूल्हा रसोईया की सभी महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर व होली गीत गाकर रंग पंचमी का रंग महोत्सव धूम धाम से मनाया।व कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया ने अपने उद्बोधन में संस्थान में जुड़ी सभी महिलाओ का फूल माला से सम्मान कर नियुक्ति पत्र दिया।
अंत मे अध्यक्ष श्रीमती सरिता चौहान ने उपस्थित सभी महिलाओ का धन्यवाद आभार प्रदर्शन किया।
