गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
स्थानीय महावीर विहार में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज विश्व शांति महायज्ञ एवं भगवान की भव्य शोभायात्रा के साथ समापन किया गया। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं नगर में विराजमान से मुनि श्री अजित सागर जी महाराज, ऐलक श्री दया सागर जी महाराज ,ऐलक श्री विवेकानंद जी महाराज के मंगल सानिध्य में विधान संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में 1008 श्रद्धालुओं ने इंद्र इंद्राणी बनकर भगवान की भक्ति की।
वी/ओ:- धर्मनगरी गंजबासौदा में जैन समाज के प्रमुख पर्वों में से एक “अष्ठानिका महापर्व” पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें तीन प्रमुख समोशरण एवं 24 गंध कुटी का निर्माण किया गया। जिनमे भगवान की प्रतिमा को विराजमान किया गया। जिससे पूरा महावीर विहार नंदीश्वर द्वीप के समान सुंदर लग रहा था। प्रत्येक दिन भगवान का अभिषेक, शांति धारा के साथ विधान प्रारंभ किया गया । विधान के मध्य नगर में विराजमान मुनि संघ के प्रवचन सुनने का सौभाग्य स्थानीय समाज को प्राप्त हुआ। प्रतिदिन शाम के समय महा आरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों जगमगाते दीपों द्वारा भगवान की आरती की गई। सकल जैन समाज गंज बासौदा एवं आचार्य विद्यासागर गौशाला द्वारा गौशाला में अभूतपूर्व सहयोग के स्थानीय विधायक श्रीमती लीना संजय जैन का स्वागत एवं सम्मान किया।