• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने तथा ई- केवायसी खातों से डीबीटी एनेबल्ड करने में बैंक करें सहयोग- कलेक्टर उल्लंघन करने वालों पर दर्ज होगी एफआइआर

by Manish Gautam Chiefeditor
March 6, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नरसिंहपुर, 06 मार्च 2023. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ऐसी पात्र सभी महिलायें जिनके बैंक खाते नहीं हैं, उनके बैंक खाते खुलवाने में बैंक सहयोग करेंगे। साथ ही इन पात्र महिलाओं के बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने तथा ई- केवायसी खातों से डीबीटी एनेबल्ड करने में सहयोग करें, ताकि उनके बैंक खातों में एक हजार रुपये की राशि प्रतिमाह जमा की जा सके। बैंक संस्थान संवेदनशील होकर यह कार्य प्राथमिकता से करें,कोई भी हितग्राही को उक्त कार्य के लिए बैंक से वापस ना किया जाए।अगर किसी बैंक संस्थान द्वारा ऐसा किया जाता है तो सम्बंधित बैंक प्रबंधक पर एफआइआर का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने एलडीएम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में दिये।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के अलावा किसी अन्य दस्तावेज़ों की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए उन्होंने नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपदों के सीईओ को निर्देशित किया कि वे मुनादी,फ्लैक्स- बैनर व सफाई वाहनों के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार करायें। इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जावे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के अलावा किसी अन्य दस्तावेज़ों की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए उन्होंने नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपदों के सीईओ को निर्देशित किया कि वे मुनादी,फ्लैक्स- बैनर व सफाई वाहनों के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार करायें। इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जावे।
बैठक में कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों के गणवेश निर्माण के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह के माध्यम से उक्त कार्य करवाया जा रहा है। सिलाई निर्माण केन्द्र की मैपिंग सुनिश्चित कर उक्त कार्य यहीं करवाया जाना सुनिश्चित किया जाये। गणवेश निर्माण के इस कार्य का अवलोकन जनपद पंचायत सीईओ, डीपीसी व सम्बंधित प्राचार्य करेंगे। वे इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि गणवेश निर्माण के दौरान कपड़ा एवं सिलाई उच्च गुणवत्तायुक्त की हो।
बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हर सफ़्ताह आंगनबाड़ी केन्द्रों का सतत रूप से निरीक्षण करेंगे। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि ज़िले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को सुबह का नाश्ता और भोजन दिए जाने का निर्धारित समय भवन की दीवार पर स्पष्ट रूप से उल्लेखित हो।बैठक में ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जो नवीन नल- जल योजना एवं रेट्रोफिटिंग योजना हस्तांतरित की गई है उनका निरीक्षण जनपद पंचायत सीईओ द्वारा करने के निर्देश पूर्व की बैठक में दिए थे।हस्तांतरण के पश्चात इनमें आ रही समस्याओं की जानकारी उन्होंने विकासखंडवार ली। उन्होंने कहा कि जो योजना तीन माह के टेस्टिंग पीरियड में शामिल हैं, उनकी सूची कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को जो योजनाएं हस्तांतरित की गई हैं, इनमें शत प्रतिशत बेहतर तरीके से संचालित होने वाली योजनाओं का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हस्तांतरित की गई नल- जल योजना के दस्तावेज भी जनपद पंचायत सीईओ को उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन,विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों,निर्वाचन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण,गेहूं उपार्जन,सुगर मिलों द्वारा गन्ना कृषकों को किए गए भुगतान,आयुष्मान कार्ड आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम में बहोरीबंद पहुंचे कलेक्टर नव दांपत्य सूत्र में बंधे 29 जोड़ों को दी शुभकामनाएं, लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.