कैश बुक एवं बिल रजिस्टर से मिलान कर फर्जी संदिग्ध आहरण की जांच के निर्देश
कटनी (5 मार्च) – कलेक्टर अवि प्रसाद नें फर्जी आहरण के प्रकरण प्रकाश में आनें के पश्चात जिले के समस्त कार्याेलयों के विभाग प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2022-23 के माहवार प्थ्डप्ै से जनरेट त्मबवदबपसंजपवद त्मचवतज का सही से अवलोकन कर कैश बुक एवं बिल रजिस्टर से मिलान कर फर्जी संदिग्ध आहरण की जांच करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने फर्जी आहरण के प्रकरण मिलने पर तत्काल जिले में अपर कलेक्टर कटनी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति एवं जिला कोषालय कटनी को सूचित करने हेतु निर्देशित किया है।
विदित हो कि जिले में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बडवारा, उप संचालक पशु चिकित्सा कटनी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेडा, जनपद पंचायत ढीमरखेडा, जनपद पंचायत बडवारा, लोक निमार्ण विभाग एवं जिला सांख्यिकीय कार्यालय में फर्जी आहरण के प्रकरण प्रकाश मे आये है, जिसमे समान स्वीकृत आदेश को फर्जी तरीके से दोबारा उपयोग कर फर्जी खातो में आहरण किया गया है।
उक्त के संबंध मे संचालनालय कोष एवं लेखा पर्यावास भोपाल के पत्र के माध्यम से दोहरे एवं संदिग्ध आहरण के ऐसे प्रकरण जिले के अन्य कार्यालयो मे होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये जांच कराने के निर्देश दिये गये है। अतः जिले के समस्त कार्यालयों के आहरण संवितरण अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कार्यालय द्वारा भुगतान किये गये शासकीय सेवक एवं हितग्राहियों के बैंक खाता नंबर प्थ्डप्ै च्ंलउमदज व्तकमत स्पेज से जांच कर संबंधितो को भुगतान सुनिश्चित करने की कार्यवाही 07 दिवस की समय–सीमा पूर्ण कर इस आशय का प्रमाण पत्र जिले में गठित जांच समिति एवं जिला कोषालय अधिकारी कटनी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। इस कार्य को पूर्ण कराने एवं मॉनीटरिंग हेतु अभय कुजूर सहायक कोषालय अधिकारी को दायित्व प्रदान किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को पारित देयकों की जांच करने एवं कोई भी फर्जी भुगतान संबंधी प्रकरण नही है का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके पश्चात भी यदि कोई फर्जी भुगतान संबंधी प्रकरण पाये जायेंगे तो आहरण एवं संवितरण अधिकारी उत्तरदायी होगे।
