कटनी ( 03 मार्च ) – कक्षा पांचवी एवं आठवी की प्रातः 9 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षाओं मंे छात्र – छात्राओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा केन्द्रों का चयन करें। परीक्षा केन्द्रों की दूरी अधिक होने पर 50 अथवा 100 छात्रों हेतु अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र का निर्धारण करें ताकि बच्चों को परीक्षा देने अधिक दूरी का सफर न तय करना पडे, उपरोक्त निर्देश शुक्रवार को आयोजित समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए। इस दौरान जिला पंचायत की सी.ई.ओ शिविर गेमावत भी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने कक्षा पांचवी एवं आठवी की परीक्षा का टाईमटेबिल प्रत्येक स्कूल के बोर्ड में चस्पा कराने तथा परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी से प्रत्येक छात्रों को अवगत कराने के कडे निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि परीक्षा सेंटरों की दूरी किसी भी हालत में अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षाओं हेतु प्रत्येक बच्चों को ट्रेस करें , पलायन किये हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर शत प्रतिशत उपस्थिति के प्रयास किये जावें।बैठक के दौरान विकासखण्ड़ विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा, बहोरीबंद, कटनी, रीठी यू.डी.आई.एस.ई पोर्टल पर पूर्ण एवं अपूर्ण एन्ट्री की समीक्षा की जाकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने दिए। इस दौरान विगत दिवस घंघरी खुर्द की प्राथमिक शाला खम्हरिया के निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा में ध्यान नहीं दिये जाने पर उपस्थित जनशिक्षकों एवं बी.आर.सी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने तथा जिले के सभी स्कूलों के बच्चों की शिक्षा पर जोर दिये जानें के निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा दिये गए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो टूक शब्दों मे कहा कि किसी भी हालत में बच्चों की शिक्षा से समझोता नहीं किया जवेगा।
आयोजित समीक्षा बैठक मे जिला परियोजना समन्वयक श्री. के.के. डहेरिया, प्रोग्रामर श्री सुमत ताम्रकार, ए.पी.सी श्रीमती राध्या तिवारी ए.पी.सी. (अकादमिक) श्री सुबरण सिंह राजपूत, ए.पी.सी (जेण्डर) श्रीमती प्रतिमा गर्ग, ए.पी.सी (इएएसआर) श्रीमती प्रीति सिंह, श्री कोमल कोल सहा यंत्री श्री राकेश झारिया, श्रीमती राखी शुक्ला (लेखापाल) बी. आर. सी. बहोरीबंद श्री प्रशांत मिश्रा, बी.आर.सी रोटी, श्री राकेश सिन्नरकर, बी.आर.सी ढीमरखेडा श्री प्रेम कोरी बी.आर.सी बडवारा श्री मनोज गुप्ता, बी.आर.सी कटनी श्री मनोज गौतम, बी.आर.सी वि०गढ श्री सी.एस मरकाम आदि उपस्थित रहे।
