• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आजीविका मिशन द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण का हुआ आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 अंतर्गत जिला स्तपरीय कार्यशाला आयोजित मिलेट आधारित व्यंजनों का हुआ प्रदर्शन

by Manish Gautam Chiefeditor
March 3, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन मे अंतर्राष्ट्रीय मिलेट (मोटे अनाज) वर्ष 2023 को सफल बनाने किसानों को बोनी का रकवा बढाने एवं उत्पादक किसानों की संख्या बढाने व प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना कर बाजार में उपलब्ध कराने व महत्व बताते हुये जागरूकता लाने के उद्देश्य से विगत दिनों जिला पंचायत सभागार में म०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कटनी द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड एम धनेश, उपसंचालक कृषि विभाग मनीष मिश्रा, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग एस०के० त्रिपाठी एवं जिला परियोजना प्रबंधक म०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शबाना बेगम द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया।

  श्रीमती बेगम द्वारा आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित होने वाली मिलेट कार्यक्रम व कार्यशाला आयोजन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

            इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र  अजय श्रीवास्तव, उपसंचालक कृषि विभाग मनीष मिश्रा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड एम धनेश, कृषि विज्ञान केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० केपी द्विवेदी, जिला मौसम विज्ञान अधिकारी डॉ० संदीप चन्द्र वंसी, उपसंचालक परियोजना जिला कटनी रजनी चौहान, मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह द्वारा मिलेट से संबंधित विशेष जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया मिलेट क्या है

कितने प्रकार का होता है , किस तरह की भूमि पर उत्पाादन किया जा सकता है , इसके फायदे क्या है व बाजार में इसकी मांग की क्या स्थिति है। यह भी बताया गया की पहले मोटा अनाज गरीबों का भोजन कहलाता था, जो उस समय पिछड़ेपन की निशानी थी। जो सब जगह उगाया भी नहीं जा सकता है। अब मजबूरी में या कहें जीवन को बचाने, स्वस्थ रहने, जहर से मुक्ति पाने के लिए हमें मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी का विभिन्न रूपों में प्रयोग करना होगा।

  परम्परागत तरीकों से ऊपर उठकर तकनीक को अपनाना होगा। कम लागत में कम समय में ज्यांदा उत्पादन वाली फसलों को लगाना होगा। कलस्टर आधारित ग्रामों को जोड़कर कार्याे का विभाजन कर कार्य करना होगा। प्रोसेसिंग यूनिट  के लिए छोटे-छोटे इकाइयों से कार्य प्रारम्भ करना होगा। अच्छे बीज का चयन कर समय पर कार्य करना होगा।

आजीविका मिशन जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार कमलाकर मिश्रा, जिला प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण संजय सौंधिया, जिला प्रबंधक सुक्ष्मा वित्तय सीमा शुक्ला, जिला प्रबंधक वित्त रविशंकर परस्ते, सहायक जिला प्रबंधक वंदना जैन, विकासखण्डं प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह बघेल, अरविन्दर मिश्रा, प्रदिप जैन, कृष्णपाल बागरी, अमिता पुरोहित, संध्या खरे, मोहम्मद शहजाद, रजनीश जैन, हीरामणी हल्दकार, आजीविका मिशन के संकुल स्तरीय संगठन पदाधिकारी, ग्राम संगठन पदाधिकारी व कृषि तथा पशु सखियॉ इत्यादि उपस्थित रहे ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बच्चों की सुविधा को दृष्टिगत रख करें परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण - कलेक्टर श्री प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d