राष्ट्रीय बहिरता नियंत्रण एवं रोकथाम तथा विश्व श्रवण नियंत्रण दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्हवारा में आयोजित हुई जनजागरूकता गतिविधि
कटनी – शुक्रवार 3 मार्च को राष्ट्रीय बहिरता नियंत्रण एवं रोकथाम तथा विश्व श्रवण नियंत्रण दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता की गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र् कन्हवारा में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, बीएमओ राज सिंह ठाकुर, डॉक्टर के के मिश्रा, डॉ. सुनील, डॉ. निवेदिता खरे, डॉ. अनीता दुबे, डॉ. रश्मि मिश्रा, बीपीएम शशिकांत साहू, बीईई हरि कोल, अजय सिंह, भारती केवट, रेखा मौर्य, अनीता दुबे, अमीषा पाण्डे , नीलम राय, सरिता बर्मन, विनय सोनी, अतुल त्रिपाठी सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर जरूतमंद तक निशुल्क् स्वास्थ्य सेवाओं को पहुचाने हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सीय सेवा दी जा रही है। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कन्हवारा से संबंधित ग्रामों के नागरिकों व केन्द्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
फोटो संलग्न – ०१ से ०५ तक