• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

अब पचमढ़ी से हवाई यात्रा करने का मिलेगा मौका, एयर स्ट्रिप से पहली बार चार विदेशी पर्यटकों ने निजी हेलीकॉप्टर से भरी उड़ान

by Manish Gautam Chiefeditor
March 3, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। विदेशों तक अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में अब हवाई यात्रा का भी लाभ मिलना शुरू हो गया है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के हवाई पट्टी से अब पर्यटकों को हवाई यात्रा करना आसान हो गया है। शुक्रवार को पहली बार विदेशी पर्यटकों ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से भोपाल की उड़ान भरी है। चार टूरिस्ट ने हेलिकॉप्टर में सवार होकर पचमढ़ी हवाई पट्टी पर लैंड और टेकऑफ की अनुमति प्राप्त की थी। पचमढ़ी में शासन के बाद अब निजी स्तर पर भी पर्यटकों के द्वारा हेलिकॉप्टर से उड़ान भरना शुरू हो गया है। शासन के नियमों के तहत हेलिकॉप्टर की लैंडिंग एवं टेकऑफ संबंधित नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उड़ान योजना 5.0 के तहत पचमढ़ी में शासन की स्वीकृति के बाद हवाई पट्टी बनना प्रारंभ हो रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार 2 किमी इलाके में करीब 38 करोड़ रुपए की लागत से एयर स्ट्रिप आदि पर खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कैलाश गुर्दे के अनुसार प्रथम चरण में करीबन 2000 मीटर की हवाई पट्टी बनाने काम शुरू हो रहा है। प्रारंभिक स्तर पर कार्य शुरू होने के दौरान पचमढ़ी एयरस्ट्रिप में सिर्फ हेलिकॉप्टर ही लैंड अथवा टेक ऑफ हो सकेंगे। बांकी की अनुमतियां बाद में मिल सकेंगी।
बताया गया है कि पहली बार निजी स्तर पर हवाई उड़ान भरने वालों में चार विदेशी पर्यटकों को मौका मिला है। पचमढ़ी एयर स्ट्रिप से हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए उड़ान भर कर रवाना होने वाले पर्यटकों में स्कैचमैन जियान मार्टिन, नॉरिस जूली ऐन, कोपर ब्रायन डेविड, थॉर्नटन मार्क रॉबर्ट शामिल रहे। एसडीएम पिपरिया नितिन टाले के साथ ही दिल्ली से इसकी अनुमति प्राप्त की गई थी। चारों पर्यटक पचमढ़ी से बिरवा के लिए रवाना हुए। वहां से भोपाल पहुंचे। पचमढ़ी से रवाना होने से पूर्व पर्यटकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

दिव्यांगजनों को चिन्हित कर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के मेडिकल बोर्ड को कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए निर्देश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d