वन माफिया जंगलों में सक्रिय , वर्षो पुराने 16 सागौन के वृक्षों को काटे , वाहन छोड़कर भाग गए वन माफिया
सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा सांसद प्रतिनिधि संदीप तंवर ने बताया कि वन परीक्षेत्र अधिकारी के द्वारा आज निरीक्षण किया गया जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर बेतूल के पास लगे सागौन के वृक्षों को जंगल के 2 किलोमीटर अंदर सुरक्षित क्षेत्र से बड़े बड़े , मोटे मोटे वृक्ष काटे गए जिनकी संख्या लगभग 16 थी। इलेट्रानिक आरे से सारे वृक्षों को काटने वाले माफिया लगभग 15 से 20 लोग थे । जंगल माफिया द्वारा इलेक्ट्रॉनिक आरे से सारे वृक्ष काटे गए एवं आयशर ट्रक द्वारा काटे सागौन के वृक्षों को ले जाने की व्यवस्था की गई थी । ट्रक पुराना था एवं उसमें नंबर प्लेट नहीं थी। वन विभाग के चौकीदार द्वारा 1 मार्च की रात बड़े वृक्ष के गिरने की आवाज सुनकर नाकेदार को रात में ही सूचना दी थी। रात के 10:00 से 11:00 बजे वन अमला मौके पर पहुंचा । जहां गवासेन, टिमरनी और ढेकना के सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही माफियाओं को भनक लगते ही पिकअप गाड़ी में बैठकर तेज रफ्तार से तार फेंसिंग पोल को तोड़कर भागने में कामयाब रहे । रात को ही वन रेंजर फोन लगाया पर मैडम ने रात में फोन नहीं उठाया तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा खबर सुबह दी गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने गुरूवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि वन विभाग संदीप तंवर ,वन एसडीओ सेंगर साहब, रेंजर वंदना महतो , डिप्टी रेंजर बन्ना केदार , चौकीदार एवं मौके पर मजदूर उपस्थित रहे। जहां पंचनामा बनाकर काटे गए वृक्षों को जप्त किया गया और आईसर ट्रक को भी जप्त किया गया।
