कन्नौज। तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिसौली मे कोटेदार के द्वारा गरीब जनता और असहाय लोगों के अंगूठा लगवा लिया। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद अभी तक उन लोगों को कोटेदार के द्वारा राशन नहीं वितरण किया गया। जिससे आज तिसौली ग्रामीण लगभग सैकड़ों महिलाएं और पुरुषों ने कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और कहा कि हम लोगों के अंगूठा लगवा लेंगे । लेकिन कोटेदार के द्वारा हम लोगों को राशन नहीं दिया गया । जबकि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को राशन भिजवा दिया गया है। लेकिन कोटेदारों के द्वारा राशन को ब्लैकमेल कर लिया गया। यही हाल ग्राम पंचायत तिसौली का है। जहां पर आज कोटेदार के द्वारा लगभग 15 दिन पहले अंगूठा लगवा लिए गए लेकिन अभी तक गरीब जनता को राशन वितरण नही किया गया। लोगों का कहना है कि कोटेदार पर सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नियमित समय पर राशन दिए जाने की मांग की।
