सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आशुतोषशरण तिवारी की सहमति से पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने मंडल महामंत्री पद पर श्री गोविंद मेहतो के नाम की घोषणा की है। श्री मेहतो की नियुक्ति पर नफीस अहमद सिद्धकी, सौरभ चौधरी, गोपाल मालवीय, सौरभ राजपूत, दीपक वर्मा, देव कहार कृष्णा बड़कुर ने गोविंद मेहतो को शुभकामनाए दी एवं वरिष्ठों के प्रति आभार माना।
