वैज्ञानिक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली टीम के छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया l सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनको मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया तथा अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण करने के लिए विशेष ध्यान देने को कहाl इस मौके पर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ओम नारायण सिंह धीरज कुमार गजेंद्र द्विवेदी तथा छात्र मोहन सिंह ऋषभ कुमार छात्रा राधा तथा जेसिका आदि उपस्थित रहे lवरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l
