आगरा के शिल्पग्राम मेले का 31वें ताजमहोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया, लेकिन शिल्पग्राम में लगा मेला पांच मार्च तक चलता रहेगा। मेले में शहरवासी शिल्पियों की स्टॉल से खरीदारी कर सकते हैं। खाने-पीने की स्टाल भी लगी रहेंगी। पंजाबी पॉप गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी गायकी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। मेले का समापन विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया।
बाहर से आए शिल्पियों की बिक्री ज्यादा न हो पाने के कारण आयोजन समिति ने इसे चार दिन और बढ़ा दिया।
पंजाबी पाप गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी गायकी से शिल्पग्राम में आए श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने ‘लंबी जुदाई, चार दिनों का प्यार ओ रब्बा’ और अंखियां च तू वसदा गानों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर्षदीप ने ‘मांगा जो मेरा है, जाता क्या तेरा है’ और जाना जोगी दे नाल गानों पर खूब तालियां बजाकर उत्साह बर्धन किया।
आईए सुनें क्या कहा पंजाबी पॉप गायिका हर्षदीप कौर ने।
आप देख रहे हैं एमपी न्यूज कास्ट उत्तर प्रदेश ब्यूरो संजय पटेल की रिपोर्ट।
