रिपोर्टर शैलेष पाठक
कटनी। वैसे तो बाड़ी का उपयोग फूल, सब्जी आदि लगाने के लिए किया जाता है लेकिन विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़खुरी में तीन बाड़ियों में अफीम यानी पोस्ता के पौधे लहलहा रहे थे। मामले की जानकारी लगते ही विजयराघवगढ़ पुलिस एक्शन मोड पर आई और दबिश दे कर कार्यवाही शुरू की। जानकारी अनुसार पड़खुरी निवासी मरावी पटेल, धीरेंद्र पटेल और लालजी पटेल की बाड़ियों में अफीम के पौधे लगे थे। इसकी जानकारी लगने पर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने टीम गठित की और तत्काल दबिश दे कर कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार विजय द्विवेदी, नायाब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल,उपनिरीक्षक विनोदकांत सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, राम पाठक, आरक्षक लालू यादव, मज्जू कोल, नेहा, सैनिक रमेश ताम्रकार आदि मौजूद थे।
