रिजवान मंसूरी रिपोर्टर
सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक की घटना
सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक में शनिवार करीब 5 बजे के लगभग एक युवक ने अपने घर के सामने कुएं में छलांग लगा दी। आस-पड़ोस के लोग जब तक कुछ समझ पाते इसके पहले ही युवक पानी में डूबने लगा। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से जब तक युवक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को मर्चुरी में रखवा दिया है जिसका रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
हासिल जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक निवासी विकास उर्फ विक्की गुप्ता (35) शाम 5 बजे के लगभग अपने घर में था। अचानक युवक ने अपने घर के सामने जाली नमक कुए की जाली खोली और छलांग लगा दी। आस-पड़ोस और मोहल्ले के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक युवक गहरे पानी में डूबने लगा।
फेफड़ों में भर गया पानी, हो गई मौत
स्थानीय लोगों की मदद से जब तक युवक को बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी युवक के फेफड़ों में पानी भरने से उसकी मौत हो गई। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी में रखवा दिया है। जहां रविवार को युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा
