• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने छात्राओं के लिए सेंकी रोटियां, साथ किया भोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अचानक पहुंचे कलेक्टर को देख खुश हुई छात्राएंे बिजौरी में लगे एन.एस.एस के केम्प में पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद ने छात्राओं से किया संवाद, सुना अनुभव

by Manish Gautam Chiefeditor
February 24, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी शासकीय तिलक महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं के ग्राम बिजौरी में लगे शिविर में अचानक कलेक्टर अवि प्रसाद को अपने बीच पाकर छात्रायें खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। शिविर की प्रत्येक छात्रा उनसे बात कर भावी जीवन में काम आ सकने वाली टिप्स लेने आतुर थीं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने भी किसी को मायूस नही किया। सबसे बात किया, गांव मे काम करने के छात्राओं के अनुभव सुने और अपने भी विचार साझा किये।

            चर्चा के बीच ही देर शाम हो जाने से भोजन बनने का सिलसिला शुरू हुआ। कलेक्टर श्री प्रसाद ने भी इसमें सहभागिता की और रोटियों की सिकाई के काम मे छात्राओं का हाथ बंटाया। पूरा खाना बनने के बाद सभी के साथ पालथी मारकर पंगत मे बैठकर भोजन किया। दरअसल पर बड़वारा विकास यात्रा के भ्रमण पर निकले कलेक्टर श्री प्रसाद बीते गुरूवार की शाम अकस्मात बिजौरी ग्राम में लगे एन.एस.एस के शिविर में जा पहुंचे और छात्राओं एवं ग्रामीणों को सरप्राईज दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 दशक के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद जिले के पहले ऐसे कलेक्टर हैं जो राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में पहुंचे और विद्यार्थियों से रूबरू हुए।

कॉलेज के दौरान एनएसएस से जुड़े थे कलेक्टर

            भारत सरकार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा सामुदायिक सेवा से विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए 24 सितंबर 1969 से प्रारंभ की गई राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर जिले से लेकर राष्ट्र स्तर तक प्रतिवर्ष आयोजित होते हैं। जिसके राष्ट्रीय स्तर के शिविर में अपने महाविद्यालयीन शिक्षण दौरान स्वयं कलेक्टर अवि प्रसाद शामिल हुए थे और समाज में एनएसएस के महत्व को समझते हुए इससे जुड़े विद्यार्थियों की जिम्मेदारी का अहसास भी उन्होंने शिविर में पहुंच कर कराया। साथ ही उन्होंने कटनी जिले में जल्द ही राज्य स्तरीय एनएसएस कैंप आयोजित करने के लिए प्रयास करने की बात भी कही।

छात्राओं की प्रतिभा से प्रभावित हुए कलेक्टर

            शिविर में मौजूद 35 छात्राओं में से कई छात्राएं विलक्षण प्रतिभा की धनी थी। जिनसे संवाद स्थापित होने और उनके संबंध में जानकारी होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद प्रभावित हुए। शिविर में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी और खो खो खिलाड़ी स्वाति मौर्य, वर्ष 2021 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में शामिल हुई एनएसएस छात्रा कनक सोनी, पैदल दौड़ की राज्यस्तरीय खिलाड़ी तुषा मेहरा, पद्मश्री शिखर सम्मान और तुलसी सम्मान प्राप्त लोक कलाकार रामसहाय जी के साथ लोकरंग उत्सव में शिरकत कर चुकी लोक नृत्य कलाकार गायत्री बर्मन, विश्वविद्यालय स्तर पर कई पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी मेघा विश्वकर्मा, रेणिका सिंह आदि से मिलकर कलेक्टर अवि प्रसाद ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की और निरंतर बढ़ने और लगनशील रहने प्रेरित किया।

अपने अनुभव किए साझा

जीवन में संघर्ष से स्वप्रेरित होकर प्राप्त किया गया अनुभव न सिर्फ जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है बल्कि ये अनुभव हमारे उत्तरोत्तर विकास के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निर्वाह करता है। ऐसे ही प्रभावी विचार और अपने अनुभव साझा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने मौजूद छात्राओं से खुला संवाद स्थापित किया और उनके जिज्ञासा भरे सवालों का जवाब दिया। साथ ही छात्राओं के पूछने पर उन्हें आईएएस परीक्षा की तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।करीब ढाई घंटे से अधिक समय एनएसएस कैंप में बिताकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने  अपने सरल और सहज स्वभाव से छात्राओं में समाज सेवा के प्रति एक नई ऊर्जा और आशा का संचार किया। इस दौरान एनएसएस शिविर प्रभारी सहायक प्राध्यापक शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय  माधुरी गर्ग, मानव जीवन विकास समिति संयोजक निर्भय सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

फाइलेरिया क्विज में देखें प्रतियोगिता मे सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d