बंधवा टोला पहुंची विकास यात्रा के दौरान केन्द्र क्रमांक 88 में मध्यान्ह भोजन प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग किये जाने पर विधायक श्री संदीप जायसवाल एवं निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नेें नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक शरीर के लिए नुकदान दायक होता है। खाना गरम होने के कारण प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों का असर भोजन मे आता है जिससे बच्चों के शरीर को दूरगामी असर पड़ सकते है। विधायक जायसवाल ने स्वसहायता समूह को भोजन वितरण में इस प्रकार की लापरवाही न करनें की हिदायत दी।
