सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पिपलिया कलां में आयोजित किया जा रहा है। जिसके उदघाटन सत्र कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रासेयो प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पे माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में सरपंच श्रीमती शांति बाई कलमे, भूतपूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष राम रघुवंशी, सचिव लखन जी, प्रधान पाठक सुश्री माया चौहान, सोसायटी अध्यक्ष प्रमोद कुमार रघुवंशी आदि उपस्तिथ रहे।
राजेंद्र प्रसाद रघुवंशी द्वारा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा छात्राओं को रासेयो के उद्देश्य ओर महत्व के बारे में बताया गया। छात्राओं द्वारा लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रतन द्वारा शिविर की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत करवाया गया । कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती काजल रतन एवं आभार डॉ. बाऊ पटेल द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की श्रीमती संगीता मिश्रा, सुश्री सुदर्शना राज, श्रीमती संगीता कहार, कु. आकांक्षा पांडे एवं छात्राएं उपस्थित रही।
