सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । सिवनी मालवा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश रघुवंशी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार 22 फरवारी को सिवनी मालवा तहसील कार्यालय पहुंचकर कृषकों को खरीफ वर्ष 2023-24 मैं उर्वरक खाद वितरण के संबंध में तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जिला नर्मदापुरम के अंतर्गत आने वाली सिवनी मालवा विधानसभा जिला सहकारी बैंक मर्यादित की बानापुरा शाखा 15 समितियों के माध्यम से किसान भाइयों को आपके द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है । वर्ष 2021- 2022 मैं उर्वरक रासायनिक खाद में किसान भाइयों को समितियों द्वारा वस्तु भाग नहीं देकर नगद में उर्वरक प्रदाय किया गया। पूर्व विधायक श्री रघुवंशी ने बताया कि मेरे द्वारा किसानों से व्यक्तिगत मिलने पर जानकारी प्राप्त हुई कि किसानों द्वारा सत प्रतिशत ऋण अदायगी की गई समितियों द्वारा शत प्रतिशत वसूली की गई। सिवनी मालवा के किसान भाईयो को परंतु खाते हैं उसके बाद भी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है । अतः मुख्यमंत्री से आग्रह है कि आगामी वर्ष 2023- 2024 में किसानों की खरीफ एवं रबी की फसल हेतु वस्तु भाग एवं ऋण व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने के निर्देश देने की कृपा करें । उन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन बाद हम कलेक्टर से भी इस बारे में ज्ञापन देकर चर्चा करेंगे । और प्रतिलिपि कलेक्टर जिला नर्मदापुरम एवं प्रशासक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित नर्मदापुरम । को भी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी ,जनपद उपाध्यक्ष राम रघुवंशी ,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील खत्री, पार्षद प्रतिनिधि दीक्षित एवं अन्य कार्यकर्ता किसान भाई उपस्थित रहे।
