लहसुन की बोरियों की आड़ में गोवंश की तस्करी का मामला पकड़ाया,,
सीमा कैथवास की रिपोर्ट
लहसुन की बोरियों की आड़ में गोवंश की तस्करी का मामला पकड़ाया,, विधायक भी पहुंचे पुलिस थाने, गौ रक्षको की सक्रियता से हुआ खुलासा
सिवनीमालवा । उपनगरी बानापुरा में गोवंश को ठूस ठूस कर भरा हुआ ट्रक सुबह गौ रक्षको ने पकड़ा। ट्रक में 45 गाय भरी हुई थी, नागरिकों ने देखा कि ट्रक में गाय भरी हुई है एवं ट्रक के पीछे लहसुन की कुछ बोरियां रखी हुई है लेकिन अंदर से गोवंश की आवाज आ रही है। जिसके बाद गौ रक्षकों ने ट्रक के पास जाकर देखा तो गोवंश से भरा हुआ ट्रक मिला एवं ड्राइवर मौके से फरार हो गया । इसकी जानकारी थाने में दी गई एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची, गोवंश से भरा हुआ ट्रक को थाने में लेकर आए। जहां पर गोवंश को ट्रक से उतारा गया एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन एवं डॉ सतीश दुबे एवं उनकी टीम के द्वारा घायल पशुओ को उपचार दिया गया। इस दौरान प्रसासनिक अधिकारियो ने थाने परिसर में पहुंचकर गाय तस्करी मामले को गंभीरता से लिया और कारवाही के निर्देष दिए। भूखी प्यासी गोवंश को पानी एवं भूसे का इंतजाम किया गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया। घायल गोवंश को बजरंग बली गौशाला में पहुंचाने का निर्णय लिया। जहां पर उनका उपचार किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा भी थाने पहुंचे एवं उन्होंने आदेश दिया कि गौ तस्करी के मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए एवं पूरे मामले की जांच की जाए। गौ तस्करी के सूत्र जहां-जहां जुड़े हैं उन्हें भी खोजा जाए। सिवनी मालवा क्षेत्र में गौ तस्करी का मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। सूत्रों से जानकारी यह भी मिल रही है कि प्रदेश में बड़े पैमाने में गौ तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है। पूर्व में भी सिवनी मालवा में गौ तस्करी का मामला गरमाया था। अब फिर बानापुरा में भी गौ तस्करी का मामला सामने आया है , इरफान नामक व्यक्ति जो ट्रक से पकड़ाया गया के ऊपर गौ तस्करी का केस दर्ज किया गया है। वही गौ रक्षक की जागरूकता एवं पुलिस प्रशासन के समय पर पहुंचने पर गोवंश को बचाया जा सका।
