• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

39 दिव्यांग छात्रों को मिले लैपटॉप चेहरे पर दिखी खुशी की चमक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दिया धन्यवाद

by Manish Gautam Chiefeditor
February 21, 2023
in जबलपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

39 दिव्यांग छात्रों को मिले लैपटॉप चेहरे पर दिखी खुशी की चमक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दिया धन्यवाद
जबलपुर, 21 फरवरी, 2023
विकास यात्रा के दौरान आज मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत दृष्टि बाधित और मानसिक रूप से दिव्यांग 39 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किये गये । निःशक्त बच्चों को लैपटॉप का वितरण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार और विधायक श्री अशोक रोहाणी ने किया । लैपटॉप मिलने से दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी । इन छात्र-छात्राओं ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का ह्रदय से आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया । छात्र आर्यन पहाड़े, गौरव दहायत, चंद्रेश लोधी, अभिषेक कुमार और अनिल मेहरा, छात्रा प्रगति त्रिपाठी एवं रजनी कहार ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत उपलब्ध कराये गये लैपटॉप से उन्हें पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी और वे भी बदलते वक्त के साथ आधुनिक तरीके से शिक्षा हासिल कर सकेंगे ।
मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को लैपटॉप वितरण का यह कार्यक्रम भेड़ाघाट बायपास चौराहा के समीप स्थित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ विद्यालय में आयोजित किया गया था । लैपटॉप प्राप्त करने वाले बच्चे शासकीय दृष्टि बाधितार्थ एवं शासकीय श्रृवण बाधितार्थ स्कूल के छात्र हैं । कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार एवं विधायक श्री अशोक रोहाणी ने लैपटॉप मिलने पर दिव्यांग विधार्थियों को बधाई दी तथा शासन द्वारा उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी ।
लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम में प्रभारी सयुंक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण आशीष दीक्षित भी मौजूद थे । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निःशक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा नवमीं की परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले दृष्टि बाधित तथा उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने वाले दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रदान किये जाते हैं । श्री दीक्षित ने बताया दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्र लैपटॉप का इस्तेमाल वायस कमांड से कर सकेंगे । इसके लिये इनमें विशेष सॉफ्टवेयर डाला गया है । लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम में शासकीय दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुरेश चंद्र यादव, शासकीय श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अधीक्षक अनिल राम परस्ते एवं प्रभारी अधीक्षक राज्य अपंग कल्याण संस्थान शिवशंकर कपूर भी मौजूद थे ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बीटीआई में बीच सड़क गड्ढा खोदकर सेप्टिक टैंक बनाने का मामला गरमाया, पिचिंग टूटने से शहर को होगा खतरा , कलेक्टर सीएमओ से हुई शिकायत VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d