MPNEWSCAST
वाह रे विधायक, धिक्कार है तुम्हें यह तो आगाज है,अंजाम अभी बाकी है,चुनावी वर्ष में राजनेताओं के बोल कभी-कभी बेहद चर्चा में आ जाते हैं।कुछ इसी तरह की बात सोमवार को कटनी जिले के बहोरीबंद बाजार मे आयोजित कांग्रेस की सभा में कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या पटेल ने कही। श्रीमती पटेल पूर्व विधायक सौरव सिंह के आवाहन पर आयोजित सभा को संबोधित कर रही थी। क्षेत्रीय विधायक प्रणव पांडे का नाम लेते हुए उन्होंने चुनौती
तो दी ही,साथ ही कहा कि मे ऐसे ही कहूंगी, वह मेरे से छोटे हैं। श्रीमती पटेल ने कहा कि विधायक कहते हैं कि हम ट्रांसफार्मर लेकर आए हैं, सुबह से मेरे गांव की बिजली बंद है और अभी भी बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने क्षेत्र में विकास नहीं बल्कि अपने व्यवसाय को बढ़ाया है।
