युवा पीढ़ी व आम जनता को नशे की बुरी लत से बचाने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार जैन द्वारा शासन की मंशानुसार लगातार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है जो प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मनोज केड़िया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना रीठी पुलिस द्वारा अवैध गांजा की कार्यवाही के बाद दूसरे ही दिन थाना रीठी पुलिस व्दारा अवैध नशीली शीशी के व्यापार पर रीठी पुलिस व्दारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए आज दिनांक- 19.02.23 को जरिये विश्वसनीय सूत्रों के
अवैध प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट की मात्रा युक्त नशीली दवा के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई जो योजना बध्द तरीके से आरोपी इमाम खान को बड़गांव चौराहा के पास दमोह से रीठी की ओर आते हुए अपने वाहन कार क्र0 एमपी20सीए7829 मे अवैध रूप से कोडीस्टार कफ सिरप की 20 नग शीशी नशीली दवा का परिवहन करते हुए पकड़ा गया जो मौके पर कोडीस्टार कफ सिरप जिसमे प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट की मात्रा पाई जाने से एनडीपीएस एक्ट एवं मध्य ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी इमाम खान के विरूध्द कार्यवाही कर कार क्र०- एमपी 20 सीए 7829 को कब्जे में लिया गया। आरोपी को जेआर0 पर माननीय न्यायालय कटनी में दाखिल किया गया
नाम पता आरोपी- आरोपी इमाम खान पिता सलीम खान उम्र 20 साल निवासी सिंघईया मोहल्ला कस्बा रीठी थाना रीठी जिला कटनी जप्ती मादक पदार्थ- 20 नग अवैध नशीली शीशी कीमती 3077.8/- रु.
विशेष भूमिका- थाना प्रभारी रीठी निरी0 पूजा उपाध्याय, उनि0 विनोद पटेल, उनिरी. सावित्री राजपूत, प्रआर0 652 अजय दुबे, आर0 706 राजीव परतेती,,
हरिशंकर बेन
