सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की पूर्ण आस्था के साथ अभिषेक और पूजन किया। इन सबके बीच शहर के युवा कर्मठ और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता अंकित उपाध्याय इस बार कुछ अनोखे और अलग अंदाज में नजर आए। आपकी भोलेनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था है, जिसके चलते आपने शहर में पानी की टंकी के पास टंट्या मामा भिलटदेव भील बाबा चबूतरे पर 23 जनवरी को भोलेनाथ की पिंडी की स्थापना की थी, भोलेनाथ की स्थापित प्रतिमा की एक अलग विशेषता है जो कि आधी सफेद और आधी काली है। जिसका अपना एक विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अंकित उपाध्याय ने पूरी धार्मिक भावना से ओतप्रोत होकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की और प्रदेश और नगर वासियों के स्वस्थ जीवन और समृद्धि का आशीर्वाद सभी को मिले और सभी बेहतर निरोगी रहें इसी विश्वास के साथ आपने पूर्ण आस्था के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किया।
