कटनी (19 फरवरी )- बहोरीबन्द विधानसभा में प्रारंभ हुई विकास यात्रा रीठी जनपद क्षेत्र पहुची।विकास यात्रा का तीसरा दिन ग्राम पंचायत गोदाना से प्रारंभ हुई। विकास यात्रा क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के द्वारा किया गया। विकास यात्रा में विधायक के साथ विकास यात्रा के प्रभारी और विजय शुक्ला , क्षेत्रीय जनपद सदस्य,सरपंच,उपसरपंच स्थानीय नागरिक एवं समस्तस प्रशानिक अमला तहसीलदार,सीईओ,थाना प्रभारी एवं सभी विभागों से प्रशानिक अधिकारी,कर्मचारी उपस्थिति हुए।
विकास यात्रा ग्राम पंचायत गोदाना से पटेहरा होते हुए , कठोतिया पहुची कठोतिया से करहिया होते हुए सिमराड़ी पहुची। नयाखेड़ा में विधायक श्री पांडे द्वारा पौधारोपण का कार्य किया। जिसमे कलेक्टर अवि प्रसाद , पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन सहित सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत शामिल हुए। विकास यात्रा में विधायक प्रणय प्रभात पांडे द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को प्रदाय की एवं ग्रामस पंचायत गोदाना सहित सभी ग्राम पंचायतों में मान विधायक प्रणय प्रभात पांडे द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण,स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास किया एवं किये गए विकास कार्यो ,स्वीकृत विकास कार्यो ,लाभान्वित हितग्राहियो की जानकरी समस्त ग्रामवाशियो को प्रदान की। विधायक द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रणय प्रभात पांडे से स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुये विकास कार्यो की मांग की। करहिया में मौके पर ही हितग्राही को पेंशन स्वीकृत किया गया पेंशन का लाभ पाकर सुमत्री ने विधायक श्री पांडे को धन्यवाद किया।
