सिलौंडी के प्रसिद्ध बाला जी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है जिसमें
आज गांव में आज भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई है ।
जिसमें ग्राम के वरिष्ठ ,महिलाएं ,युवा और बच्चे शामिल हुए है ।
कथावाचक पंडित श्री संयोग शास्त्री जी सिलौंडी वालों ने आज भगवान विष्णु के अवतारों के बारे में बताया है । भगवान ने राजा बलि का अहंकार तोड़ने वमन अवतार लिया था । बहुत छोटे कद का ब्राम्हण बनाकर राजा बलि से 3 पग भूमि दान में मांगते है । राजा बलि भी अहंकार में आकर हाँ बोल देते है । भगवान एक पग में पूरी दुनिया दूसरे पग में आकाश नापते है । यह देखकर राजा बलि का अहंकार चकनाचूर हो जाता है वह भगवान को तीसरा पग भूमि देने हेतु अपनी पीठ देते है । भगवान अपने असली रूप में आकर उनको संबोधित करते है ।
एवं भगवान श्री राम की कथा एवं कृष्ण जन्म की कथा विस्तार से सुनाई है । भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में भक्त नाचने लगे । सिलौंडी सरपंच पंचो संतोष कुमार ,उपसरपंच राहुल राय ,जागरूकता समिती संयोजक अमरीश राय ,श्री मति नेहा राय ने कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया है । सुबह से ही भगवत कथा का मूल पाठ शुरू हो जाता है जिसमें मुख्य श्रोता भगवान का पूजन अर्चन करते है ।
इस अवसर पर ग्राम पुरोहित राममिलन मिश्रा , दुर्गा प्रसाद राय ,सनत राय ,शरद राय ,राम लाल पटेल , गोपल साहू , मस्त राम पटेल ,प्रकाश राय , सुरेश राय ,दीन दयाल रजक ,राजेन्द्र राय ,विश्राम साहू ,सतीश दिवान ,शिवकुमार पटेल सुनील यादव ,महेश जोगी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे है ।
